फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अविवि की ओर से 1.23 लाख लोगों को दिलाई गई योग की शपथ

Sun, 23 Jun 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने ऑनलाइन योग शपथ में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड के लिए 12 राज्य विश्वविद्यालय के साथ डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को राजभवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से 1,23,667 योग शपथ दिलाने के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 से 18 जून तक ऑनलाइन योग शपथ ग्रहण कराने में 34 राज्य विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 12 विश्वविद्यालयों ने एक लाख से अधिक लोगों को शपथ दिलाई। इन विश्वविद्यालयों के कुलपति को सम्मान के लिए राजभवन आमंत्रित किया गया। 25,93,275 लोगों की योग की शपथ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में नाम दर्ज कराने वाला पहला राज्य बना। राज्यपाल ने बताया कि समाज की बेहतरी के लिए सभी विश्वविद्यालय योग को अपनाएं और आने वाली पीढ़ी को योग के प्रति जागरूक करें।

कुलपति ने बताया कि राज्यपाल की दूरदर्शिता और उनके प्रयास से ऑनलाइन योग शपथ में विश्व कीर्तिमान बना। विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, अधीनस्थ कर्मचारियों व आम जनमानस का विशेष सहयोग रहा। सम्मान समारोह में 12 विश्वविद्यालयों कुलपति, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डाॅ. सुधीर एम बोबडे, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डाॅ. पंकज एल जानी, विश्वविद्यालय के योग नोडल समन्वयक प्रो. संत शरण मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, डाॅ. विजयेंदु चतुर्वेदी, रवि मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें