फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपदान व महाआरती से आलोकित हो उठा सरयू तट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मां सरयू के अवतरण दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दूर-दराज से सिर पर आस्था की गठरी बांधे भक्त अयोध्या पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी मां सरयू की धारा में डुबकी लगाई। सरयू जल से देवों का आचमन किया। पुष्प, दीप, धूप आदि नैवेद्य अर्पित कर मां सरयू की विधिविधान से पूजा कर दान-पुण्य किया। मां सरयू की झांकी और विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित महाआरती ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


शाम को सरयू में दीपदान से ऐसा लग रहा था मानो आसमान के तारे जमीं पर उतरकर टिमटिमा रहे हों। जय सरयू मैया...के जयकारों से पूरा सरयू तट गूंज उठा। सुबह मां सरयू का विधिविधान पूर्वक पूजन किया गया।

आंजनेय सेवा संस्थान के संयोजन में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत रामभूषण दास कृपालु, महंत जर्नादन दास, महंत मनीष दास, महंत जयराम दास ने विधिविधान पूर्वक मां सरयू का दूध से अभिषेक किया और फूलों से अर्चन-पूजन किया। सरयू महोत्सव के संयोजक महंत शशिकांत दास ने बताया कि शाम को मां सरयू की भव्य झांकी सजाई गई। मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी गई।
विज्ञापन

महाआरती से पहले संत, महंत और धर्माचार्यों कमलनयन दास, रामदिनेशाचार्य, राजकुमार दास, अवधेश दास, रामदास नाका, वैदेही बल्लभ शरण, रामभूषण दास कृपालु, अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गौरीशंकर दास, गिरीश दास ने सरयू का बखान किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्सव का आकर्षण
अंतरराष्ट्रीय रामायण व वैदिक शोध संस्थान की ओर से अयोध्या की रीता शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रीती कनौजिया व पूर्वा के नृत्य ने कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया। संचालन महंत मनीष दास ने किया।

इन संस्थाओं की ओर से भी हुई महाआरती
संत तुलसीदास घाट के पास दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत रामदास करतलिया के संयोजन में मां सरयू की विविध प्रकार के आभूषणों व पुष्पों से झांकी सजाकर 5100 बत्ती की महाआरती उतारी गई।
अयोध्या तीर्थ पुरोहित जनकल्याण समिति की ओर से कच्चा घाट पर मां सरयू की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता देवांशु पांडेय ने बताया कि 5001 बत्तियों की महाआरती भी उतारी गई।
नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट की ओर से संत तुलसीदास घाट पर मां सरयू की भव्य झांकी सजाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा महाराज ने बताया कि मां सरयू की 5100 बत्ती की महाआरती उतारी गई। मुख्य अतिथि आचार्य राकेश तिवारी व संघ के पवन पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें