फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दानपेटियों की व्यवस्था का नृपेंद्र मिश्र ने लिया जायजा

Sun, 14 Jun 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दानपेटियों और चढ़ावे के प्रबंधन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आने वाले चढ़ावे के संग्रह, सुरक्षा और बैंक में जमा कराने तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर परिसर में स्थापित दानपेटियों को देखा और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से चढ़ावे के रख-रखाव की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। रामलला के गर्भगृह में रखे गए दान पेटियों को भी देखा। उन्होंने यह भी जाना कि दानपेटियों से निकाली जाने वाली धनराशि की गणना किस प्रकार की जाती है, उसे सुरक्षित रखने की क्या व्यवस्था है तथा बैंक तक पहुंचाने की प्रक्रिया कैसे संचालित होती है। हाल ही में सामने आए दानराशि प्रकरण के बाद ट्रस्ट स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, जिसके चलते निरीक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली।
वहीं, रविवार को गबन मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम के अयोध्या पहुंचने के कयास लगते रहे। इस बीच दिल्ली से एक आईपीएस अधिकारी के राम मंदिर पहुंचकर चढ़ावा व्यवस्था की जांच करने की भी चर्चा रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी टीम के सोमवार को अयोध्या पहुंचने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें