फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो दिवसीय बैठक में पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, बोले- अंगद टीला पर स्थापित होगी गिलहरी की मूर्ति

Mon, 24 Mar 2025 03:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र रामनगरी पहुंचे। बैठक में जाने से पहले उन्होंने कुछ जानकारी साझा की। बताया कि अंगद टीला पर गिलहरी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। 
विज्ञापन
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मंदिर निर्माण से संबंधित कई अहम जानकारियां साझा कीं। 

विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि निर्माण समिति की जो जिम्मेदारी है, उसे पूर्ण करने के लिए लक्ष्य रखा गया है। लगभग नौ माह शेष रह गया है, जो भी निर्माणाधीन कार्य है वह अंतिम चरण में है। मंदिर का निर्माण (जिसमें शिखर भी सम्मिलित है) पूरी आशा है कि अप्रैल माह में पूरा हो जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- BJP के आठ वर्ष: 'किसान करता था सुसाइड, लोग बोलते जहां से गड्ढा शुरू वहीं से UP...'; सीएम योगी की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सप्त मंदिर के बारे में अनुमान है कि वह भी कार्य पूर्ण हो जाएगा। मूर्ति भी स्थापित हो जाएगी। जो पीएफसी का कार्य है, वह पहले ही पूरा हो चुका है। अंगद टीला पर सुंदरीकरण पूरा हो चुका है। रामकथा और रामचरितमानस में गिलहरी की महत्ता से भी लोग अवगत हैं। 
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि जिस तरह से कुबेर टीला पर जटायु को स्थापित किया गया है, उसी प्रकार से अंगद टीला पर गिलहरी की एक मूर्ति स्थापित की जाएगी। गोस्वामी तुलसी दास की मूर्ति स्थापित हो चुकी है। अप्रैल माह में इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें