फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी आने-जाने के लिए अब ज्यादा ढीली होगी जेब

Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब सफर महंगा हो गया है। रौनाही टोल प्लाजा पर मंगलवार आधी रात से नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से की गई इस बढ़ोतरी के बाद चार पहिया निजी वाहनों से लेकर भारी व्यावसायिक वाहनों तक सभी श्रेणियों में शुल्क बढ़ गया है। रामनगरी आने-जाने के लिए भी अब श्रद्धालुओं को पहले से अधिक रकम चुकानी होगी।
विज्ञापन


नई दरों के लागू होते ही रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। खासकर वे लोग जो रोजाना नौकरी, व्यापार या अन्य कार्यों के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं, उनके खर्च में सीधा इजाफा हुआ है। राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। 80 फीसदी श्रद्धालु हाईवे का ही उपयोग अयोध्या आने के लिए करते हैं। जानकारी के अनुसार टोल दरों में लगभग पांच से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी छोटी कारों से लेकर बस, ट्रक और भारी वाहनों तक सभी पर लागू है।
टोल प्लाजा पर मिले कई यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहले से ही पेट्रोल-डीजल के दाम ऊंचे हैं, ऊपर से टोल में बढ़ोतरी ने सफर और महंगा कर दिया है। एक दैनिक यात्री अमित गुप्ता ने कहा कि हम रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं, हर महीने हजारों रुपये सिर्फ टोल में खर्च हो जाते हैं, अब और बढ़ गए। ट्रक चालक अनुपम यादव का कहना है कि टोल बढ़ने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिसका असर आम लोगों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

वर्जन
टोल दरों में यह बढ़ोतरी तय प्रक्रिया के तहत की गई है, जो हर साल निर्धारित मानकों के आधार पर लागू होती है। इसका उद्देश्य हाईवे के रखरखाव और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

मनीष सिंह, प्रबंधक, रौनाही टोल प्लाजा, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें