फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अब गर्भवती महिलाओं को नाश्ते के साथ मिलेगा भोजन

Fri, 01 Aug 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर माह में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस में अब गर्भवती महिलाओं को नाश्ते के साथ भोजन भी मिलेगा। शुक्रवार से सीएमओ ने इसकी शुरुआत कराई है। उन्होंने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर पहले दिन के इंतजामों का जायजा लिया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल समेत जिले की सभी सीएचसी पर एक, नौ, 16 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन होता है। इसमें आने वाली गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी आवश्यक जांच कराई जाती है। उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में मिलीं महिलाओं को आयरन-सुक्रोज के इंजेक्शन के साथ ही खून चढ़ाया जाता है। आयोजन के दौरान महिलाओं को फल बांटा जाता था। नवागत सीएमओ ने महिलाओं को नाश्ता उपलब्ध कराने की परंपरा शुरू की थी। शुक्रवार से इन्हें दोपहर में भोजन कराने की शुरुआत की गई है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि सुरक्षित प्रसव कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए महिलाओं को रक्त अल्पता से बचाना जरूरी है। दोपहर के भोजन के साथ उन्हें पौष्टिक आहार व बेहतर खानपान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भविष्य में इस अभियान को विस्तृत स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें