अयोध्या । कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया जिले के कुल 1907800 मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। 10 दिसंबर तक 1555024 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से 346683 एएसडी मतदाताओं का चिन्हांकन किया जा चुका है। अब सिर्फ 6093 मतदाताओं के डिजिटाइजेशन किया जाना शेष है जिसे 11 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीति दल के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि अपने-अपने बीएलए के माध्यम से भी 2003 के मतदाताओं का विवरण बीएलओ को उपलब्ध कराने में सहयोग करें ताकि मैपिंग समय से पूरा किया जा सके। कहा कि बीएलओ और बीएलए की बैठक कर मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित और डबल मतदाताओं की सूची साझा की जा रही है। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक मुस्तफा अली, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष उमेश उपाध्यास, सीपीआईएम के संयुक्त सचिव विनोद सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।