फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो सड़क हादसे में एक की मौत, दो अन्य घायल

Wed, 10 Dec 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर बराई पारा गांव के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ट्रक ने पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक जोरियम निवासी उग्रसेन चौहान उर्फ निक्कू उछलकर ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। निक्कू रौजागांव स्थित चीनी मिल से गन्ना खाली करके घर लौट रहे थे। दूसरी घटना कुमारगंज से बहादुरगंज जाने वाले संपर्क मार्ग पर बिरौलीझाम मोड़ के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। साइकिल सवार बुजुर्ग की पहचान चौधरीपुर सूबेदार का पुरवा गांव निवासी माता प्रसाद मिश्रा और बाइक चालक की अकबरपुर, निवासी राम सिंह उर्फ अंटू के रूप में हुई है। वह खंडासा थाना क्षेत्र के करिया का पुरवा चौराहा स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था और किसी काम से कुमारगंज जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें