फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर अधीक्षक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। सीएचसी रुदौली में निर्धारित समय पर डॉक्टरों के मौजूद नहीं मिलने की खबर का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. देवेंद्र भटोरिया ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। 10 अगस्त को सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होने के निर्धारित समय के बावजूद कई चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले थे। करीब 8:45 बजे तक कई डॉक्टरों के कक्ष खाली थे, जबकि मरीज इलाज के लिए इंतजार कर रहे थे। मामले में सीएमओ ने अस्पताल में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। अधीक्षक ने उस दिन राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के सिलसिले में शुजागंज पीएचसी जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें