फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली कटौती से परेशान रहे लालबाग क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के नियावां और लालबाग उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति फाॅल्ट के चलते प्रभावित रही। महाजनी टोला में रात करीब 12 बजे से बिजली गुल रही। लालबाग क्षेत्र में बंच केबल और तार टूटने के कारण घंटों तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रात में ही नियावां क्षेत्र में मुकेरी टोला के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने पर झारखंडी फीडर बंद करना पड़ा। इसके बाद मुकेरी टोला में एक फेज की सप्लाई की समस्या सामने आई। बाद में नियावां स्थित एक शोरूम के सामने एलटी बॉक्स से धुआं निकलने की सूचना पर नियावां फीडर भी बंद किया गया। लाइनमैन ने रात में फाॅल्ट दुरुस्त किया।
उधर, लालबाग उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में रात करीब 12 बजे बंच केबल कटने और तार टूटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को पहले समय-समय पर व्हाट्सअप ग्रुप में अपडेट दिया लेकिन फाल्ट दूर करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। वहीं, आधी रात को महाजनी टोला की आपूर्ति ठप हुई, जो शाम तक बहाल हो सकी। दोपहर में खिड़की अली बेग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें