फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नोडल अफसर ने शुरू की विभिन्न प्रोजेक्ट की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश शासन की ओर से जिले के नामित नोडल अफसर विशेष सचिव परिवहन खेम पाल सिंह ने शासन की महत्वपूर्ण योजना व परियोजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत का सत्यापन शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्होंने श्रनिवार को गो आश्रय स्थल, हर घर जल परियोजना और निर्माणधीन 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ बीकापुर के गो आश्रय स्थल खिद्दिरपुर का निरीक्षण किया। यहां पर 99 गोवंश में से चार बीमार मिले। इनका इलाज किया जा रहा है। कुछ गोवंशों में इयर टैगिंग नहीं पाई गई। हरे चारे की व्यवस्था के लिए चारागाह और ग्राम समाज की भूमि पर बाजरा व नेपियर घास उगाने के लिए कहा। केयर टेकर जामवंत, राजकरन व राजेश ने बकाया मानदेय न मिलने का दर्द साझा किया। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के तहत बीकापुर के ही ग्राम बेनीपुर की हर घर जल परियोजना का जायजा लिया। यहां पर 782 घरों को इस परियोजना में शामिल करना है। इनमें से 585 घर का कनेक्शन किया जा चुका है। शेष 197 घरों में 15 जून तक हर हाल में कनेक्शन करने की हिदायत दी। पानी की टंकी बनी पाई गई। विशेष सचिव ने नल से पानी पीकर देखा और संतोष जताया। पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जल सखी को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान नोडल अफसर ने बेनीपुर क्षेत्र के तालाबों में पानी, स्कूल, अस्पताल व पशु चिकित्सालय की उपलब्धता के बारे में आम जनमानस से पूछा। ग्रामीणों ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा के लिए कॉलेज, बरात घर व अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने का अनुरोध किया। इस पर सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह को प्रस्ताव तैयार कर अमल में लाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भीखापुर व कुशमाहा के पास रुक कर निर्माण कार्य को देखा। इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। धर्मपथ का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें