फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: येलो जोन में सुरक्षा की मजबूती के लिए बने नोडल अधिकारी

Sun, 14 Dec 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या धाम का सुरक्षा घेरा लगातार सख्त किया जा रहा है। इसमें येलो जोन की सुरक्षा और आमजन की सुगमता पर विशेष फोकस है। इसके लिए एसएसपी ने सीओ मयंक मिश्रा को नोडल नामित किया है, जो चुस्त सुरक्षा व्यवस्था का माइक्रो प्लान तैयार करेंगे।
विज्ञापन

काफी अरसे से रामनगरी की सुरक्षा संवेदनशील रही है। राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद से ही आतंकी संगठन अयोध्या को टारगेट कर रहे हैं। पूर्व में कई बार धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। आतंकी गतिविधियों में दबोचे गए लोग भी अपने मंसूबे बयां कर चुके हैं। अब मंदिर निर्माण पूरा हो गया है। देश-दुनिया से श्रद्धालु हर समय यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अयोध्या की सुरक्षा और अहम हो गई है, जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर है। सुरक्षा को हाइटेक बनाने के लिए रोज नए प्रयोग हो रहे हैं।
सबसे पहले येलो जोन (राम मंदिर व अयोध्या धाम का इलाका) को अभेद्य बनाने की तैयारी है। इसके लिए एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने सीओ मयंक मिश्रा को नोडल बनाया है। उन्हें जोन के सभी बैरियरों का निरीक्षण करने, स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं के सुगम यातायात की व्यवस्था करने, स्थानीय लोगों से वार्ता कर आ रही परेशानियों का निस्तारण कराने आदि निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक लगे हैं 320 सीसीटीवी कैमरे
येलो जोन में अब तक लगभग 320 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो कंट्रोल रूम से कनेक्ट हैं। अब लगभग 150 नये कैमरे लगाने की तैयारी है। इसका जिम्मा भी सीओ मयंक मिश्रा को सौंपा गया है, जो समूचे जोन का निरीक्षण कर नये स्थानों का चयन करेंगे।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अयोध्या धाम की हाइटेक सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकता पर है। इसी उद्देश्य से येलो जोन में नोडल नामित किए गए हैं। वह लगातार हर गतिविधि की निगरानी करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की सहूलियत का ध्यान भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें