08- रामसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आलोक कुमार व अन्य- संवाद
अयोध्या। इस्राइल-ईरान युद्ध से कुछ समस्याएं तो खड़ी होंगी, लेकिन जितना डर फैल रहा था उतना है नहीं। भारत के पास 25 दिन के ईंधन का स्टॉक है। रूस और अमेरिका से भी हम तेल खरीद रहे हैं। युद्ध लंबा नहीं चला तो भारत आसानी से इस स्थिति को पार कर जाएगा। यह बाते विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहीं।
वह रामसेवकपुरम में विहिप की ओर से निर्मित किए गए यात्री निवास के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि अमेरिका के 30 दिन के समय देने के सवाल पर कहा कि अमेरिका अपने यहां कुछ भी लिखता रहा। भारत अमेरिका के फैसले नहीं मानता है, हम अपने विवेक से चलते हैं। कहा कि जितनी आवश्यकता होगी, जब तक होगी, तेल कहीं से भी लेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम पर कहा कि वे हमारी अतिथि हैं। संत समाज, जिन्होंने मंदिर निर्माण में पसीना बहाया है वे सब मिलकर उनका सम्मान करेंगे। राष्ट्रपति राम मंदिर में राम यंत्र की भी स्थापना करेंगी। ईरान पर हमले के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि भारत युद्ध का हिस्सा नहीं है।
कार्यक्रम में जगद्गुरु श्रीधराचार्य, विहिप के संरक्षक मंडल सदस्य दिनेश चंद्र, विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, महंत गौरी शंकर दास, महंत रामकुमार दास, गजेंद्र सिंह, शरद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।