फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: झांसे में लेकर महिला से टप्पेबाजी करने वालों का सुराग नहीं

Tue, 24 Mar 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मदद का झांसा देकर महिला से टप्पेबाजी करने वालों का अब तक सुराग नहीं लग सका। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित महिला दर-दर भटक रही है। घटना 16 मार्च की दोपहर बाद शहर के नाका चुंगी के पास हुई थी।
विज्ञापन

पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा मजरे रैथुवा निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 मार्च की दोपहर को उनकी पत्नी सुनीता बेटी की किताब लेने आई थीं। नाका चुंगी से रायबरेली रोड की तरफ बढ़ने पर एक व्यक्ति ने उन्हें मदद के बहाने से रोक लिया। उनके बेटे के नशेड़ी होने की बात कहकर उनका ध्यान आकर्षित किया। उनकी परेशानी दूर करने का दावा करते हुए उसने उनके सिर पर हाथ फेरा। इसी बीच वहां एक और व्यक्ति आ गया।
इसके बाद वह बेसुध हो गईं तो उनके कान का टप और पर्स ले लिया। पर्स में बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पायल व तीन हजार रुपये रखे थे। जालसाज उन्हें पीछे मुड़कर न देखने को कहा। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो जालसाज वहां से गायब था। उन्होंने नवीन मंडी पुलिस चौकी में सूचना दिया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस के अनुसार वहां लगे सीसीटीवी में सिर्फ महिला का चेहरा दिख रहा है, दोनों आरोपी नजर नहीं आ रहे हैं। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें