फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजघाट पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हो रहा भव्य आयोजन

Tue, 24 Mar 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राजघाट पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आहुतियां डालते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अयोध्या। राजघाट पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है। श्री जियर स्वामी के सान्निध्य में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में यज्ञ के पांचवें दिन विश्व कल्याण के उद्देश्य से एक साथ 5000 यजमानों ने वैदिक मंत्र के साथ एक साथ आहुति दी। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए हजारों की संख्या में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

जीयर स्वामी ने प्रवचन सत्र में कहा कि भागवत पुराण सिर्फ ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन शैली को आधार देने वाला शास्त्र है। यह जीवन जीने की शैली है। यह उलझे-भटके जीवन को सुलझाने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने श्रीमद्भागवत के सूत–संवाद की चर्चा करते हुए कहा कि शास्त्र से ही जान पाते हैं कि जीवन में क्या ग्राह्य है और क्या अग्राह्य। शास्त्र को जीवन से हटा दिया जाए तो मानव और पशु के जीवन का अंतर मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें