फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट में नया सदस्य जल्द

Sat, 15 Feb 2025 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट में जल्द ही नए सदस्य की इंट्री हो सकती है। ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का विगत दिनों निधन हो गया है। उनके निधन से ट्रस्ट में एक पद रिक्त हो चुका है। राम मंदिर ट्रस्ट की अगली बैठक में इसको लेकर चर्चा होनी है।
विज्ञापन

नौ नवंबर 2019 को राम मंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आने के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर फरवरी 2020 को एक ट्रस्ट का गठन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बनाए गए। महासचिव चंपत राय व कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को बनाया गया। इसके अलावा 12 अन्य लोगों को भी ट्रस्ट में शामिल किया गया था। उन्हीं सदस्यों में से एक कामेश्वर चौपाल भी थे।
विगत आठ फरवरी को उनका निधन हो गया है, जिसके बाद ट्रस्ट में एक नए सदस्य को शामिल किए जाने की अटकलें लगने लगी हैं। मार्च में होने वाली राममंदिर ट्रस्ट की बैठक में इस पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। ट्रस्ट की बैठक में सभी 15 सदस्य शामिल होते हैं, यह बैठक हर तीन माह पर होती है। राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास का कहना है कि ट्रस्ट में कोई भी निर्णय सभी सदस्यों की सहमति से होता है। नए सदस्य को शामिल करने को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं है। जो भी चर्चा होगी वह आगामी ट्रस्ट की बैठक में सभी सदस्यों की मौजूदगी में ही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें