पटरंगा। मवई गांव में आयोजित मवई कप प्राइज मनी एक दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नेवरा स्पोर्टिंग क्लब व सिपहिया इलेवन के बीच खेला गया। जिसमे फाइनल मुकाबला नेवरा स्पोर्टिंग क्लब ने 10 रन से जीता।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने खिताब देकर सम्मानित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। नेवरा स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए। तनजील खां ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में सिपाहिया इलेवन 95 रन ही बना सकी और मैच 10 रन से हार गई। मैन आफ द मैच का खिताब तनजील को दिया गया। इस दौरान तैमूर खां, फैसल खां, झुनझुन भारती, आतिफ़, गुफरानआदि मौजूद रहे।