फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रोटरी ग्रेटर विंग की अध्यक्षा बनी नीता मित्तल, पूनम खत्री सचिव

Sun, 28 Jun 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रोटरी ग्रेटर विंग के कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। रोटरी ग्रेटर विंग ने अपनी पावर ट्रांसफर बैठक और चुनाव संपन्न किए। इसमें नीता मित्तल को अध्यक्षा चुना गया। पूनम खत्री को सचिव और शिल्पी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सौदामिनी कंसल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम अमानीगंज स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। पूर्व अध्यक्षा सपना रस्तोगी ने अपने कार्यकाल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने श्वेता अग्रवाल, नीता मित्तल और पूनम खत्री का विशेष धन्यवाद किया। कार्यक्रम में लूडो थीम पर मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें स्वाति अग्रवाल, अंशिका पचेरीवाला और स्नेहा सिंघल विजेता रहीं। पूर्व अध्यक्षा सौदामिनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनी कालरा, रूबी बंसल, मोना, निमिषा, कलावती, विनीता आहूजा, पूजा अग्रवाल, नीति बंसल, अंशिका सिंघल, रश्मि केसरवानी, सोनी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें