फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रशिक्षण लेकर नीलिमा बनीं आत्मनिर्भर, हर महीने कमा रहीं नौ हजार रुपये

Sun, 08 Mar 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
34- नीलिमा
विज्ञापन
अयोध्या। विकास खंड मसौधा के उसरू अमौना गांव की नीलिमा आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने वडोदरा स्वरोजगार विकास संस्थान से गोबर से अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद नीलिमा ने घर से ही उत्पादन शुरू किया। वह गोबर से प्राकृतिक अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री बनाती हैं। उनके उत्पाद पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल हैं, जिसके कारण स्थानीय बाजार और मंदिरों में इनकी मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन



करीब एक वर्ष में उनकी मासिक आय आठ से नौ हजार रुपये तक पहुंच गई है। पहले जहां परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, वहीं अब उनकी आमदनी से घर की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। इस कार्य में उनके पति संजय कुमार दूबे भी सहयोग करते हैं। नीलिमा की सफलता से गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं। भविष्य में वह अपने समूह के साथ नवरात्रि के अवसर पर पूजा थाल बनाने की योजना बना रही हैं, जिससे उनकी आय और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें