फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा को आत्मसात करने की आवश्यकता : मोहन यादव

Sat, 18 May 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामायणम आश्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  का स्वागत करतीं मंदाकिनी राम किंकर।
विज्ञापन
अयोध्या। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव शनिवार को अचानक अयोध्या पहुंच गए। वे बलरामपुर में चुनावी सभा करने के बाद अयोध्या आए और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पूर्व उन्होंने रामायणम आश्रम जाकर रामकिंकर महाराज को नमन किया और उनकी आध्यात्मिक उत्तराधिकारी मंदाकिनी रामकिंकर से भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर वे धन्य हो गए। मंदाकिनी रामकिंकर जी भोपाल में रामकथा को प्रचारित करती रहीं हैं। उनके सद्गुरु देव रामकिंकर महाराज युगदृष्टा थे। उन्होंने रामचरित मानस के गूढ़ रहस्यों की व्याख्या बहुत ही सरल शब्दों में की थी। हम सभी को रामकथा को आत्मसात करना चाहिए। सीएम ने उनके साथ आध्यात्मिक चर्चा भी की। राममंदिर में राममंदिर ट्रस्ट की ओर से सीएम का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें