फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नवग्रह वाटिका का निर्माण कर पौधों का किया रोपण

Fri, 09 Aug 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्री अयोध्या न्यास की ओर से सवेरा परिवार के सहयोग से बृहस्पतिवार को नवग्रह वाटिका का निर्माण कर सभी ग्रहों से संबंधित पौधाें का रोपण किया गया। पूरा ब्लाॅक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहनेवाजपुर और उच्च माध्यमिक विद्यालय मक्खापुर में इस वाटिका को विकसित किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सूर्य ग्रह के प्रतीक सफेद मदार, चंद्रमा के पलाश, मंगल के खैर, बुध के मौलश्री, बृहस्पति के पीपल, शुक्र के गूलर, शनि के शमी, राहु के चंदन व केतु ग्रह के प्रतीक कामिनी के पौधों का रोपण किया। अयोध्या न्यास की ओर से जिले में नक्षत्र, पंचवटी व नवग्रह वाटिका और हरिशंकरी सहित पाकड़, पीपल व नीम के पौधों के रोपण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं।

पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रसन्न चित्त रखने के साथ स्वस्थ रहने व आध्यात्मिक सुख-शांति हासिल करने के लिए नवग्रह वाटिका की आवश्यकता है। नवग्रह वाटिका में लगे पौधे बहुत ही उपयोगी हैं। सभी ग्रहों के अनुसार एक-एक पौधा है। इन पौधों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। अधिकांश पौधों का उपयोग हवन-पूजन के दौरान भी किया जाता है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्त, सवेरा परिवार के संस्थापक आचार्य शिवेंद्र, लुल्लुर यादव, गंगाराम मौर्य, सुनील अवस्थी, राकेश पांडेय, नम्रता शुक्ला व प्रीति चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें