फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शादी का झांसा देकर कथावाचक से दुष्कर्म, केस दर्ज

Fri, 09 Aug 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली बीकापुर के बैंक ऑफ बड़ौदा चौरे बाजार में तैनात संविदा बैंककर्मी पर कथा प्रवाचक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती ने बताया कि वह कथा प्रवाचक है। करीब चार वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के पतीजिया बुजुर्ग निवासी मनीष पांडेय से हुई। मनीष बैंक ऑफ बड़ोदा चौरे बाजार बीकापुर शाखा में संविदाकर्मी के रूप में काम करते हैं। जान-पहचान के बाद मनीष ने उनसे नजदीकी बढ़ाई। उनके मना करने के बावजूद लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। चार वर्ष से उन्हें साथ लेकर अयोध्या में रह रहा था। शादी के लिए उन्होंने कई बार कहा, लेकिन मनीष टालता रहा।
कथा प्रवाचक ने बताया कि उन्हें सूत्रों से मालूम हुआ कि मनीष पांडे ने गत अप्रैल माह में सगाई कर ली है। उन्होंने मनीष से पूछा तो उसने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। वह छह अगस्त को बैंक में उससे मिलने और बातचीत करने गई तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान, मेडिकल परीक्षण और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें