फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में उठी मांग: राम मंदिर तो बन गया... मस्जिद अभी तक नहीं बनी, निर्माण कराकर मुसलमानों को दे सरकार

Fri, 06 Dec 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में मुस्लिम लीग ने मांग उठाई कि राम मंदिर तो बन गया है, मस्जिद अभी तक नहीं बनी। केंद्र सरकार मस्जिद का निर्माण कराकर मुसलमानों को दे। 
विज्ञापन
मस्जिद सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में छह दिसंबर के दिन मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ नजमुल हसन गनी के आवास पर कुरानख्वानी की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। मांग उठाई गई कि केंद्र सरकार मस्जिद का निर्माण कराकर मुस्लिम समाज को दे।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में राम मंदिर बन गया है, लेकिन मस्जिद अभी तक नहीं बनी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पांच एकड़ जमीन धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए दी है। छह दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी, तब वह केंद्र सरकार के अधीन थी। इसलिए नैतिकता के आधार पर केंद्र सरकार मस्जिद का निर्माण कराकर मुस्लिम समाज को दे। 

यह लोग रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में कमर शहजादे, मेराज अहमद अंसारी आदि शामिल रहे। वहीं अयोध्याधाम में टेढ़ी बाजार स्थित मस्जिद में कुरानख्वानी कर छह दिसंबर के बाद हुए दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हाजी महबूब, हाजी असद, आजम खान, अब्दुल हकीम, हाजी लइक सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें