09---फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)---सिविल लाइन स्थित एक होटल में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर
अयोध्या। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर तीन सितंबर को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे।
समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह सम्मान वर्ष 2012 से लगातार दिया जा रहा है। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण इस वर्ष समारोह एक दिन पहले तीन सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल, प्रमुख महासचिव डॉ. कमलेश यादव और मंडल प्रभारी डॉ. जितेंद्र मिश्र होंगे।
सम्मानित होने वालों में डॉ. मीनाक्षी यादव, कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय उसरू अमोना सुल्ताना बानो, सहायक अध्यापिका, राजकीय हाईस्कूल बहरास राकेश कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदापुर नगहरा बृजेश कुमार, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कलापुर मवई और डॉ. जन्मेजय तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, साकेत महाविद्यालय शामिल हैं।