फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ‘महंगाई, खाद, बिजली और रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार’, सांसद अवधेश प्रसाद का सरकार पर हमला

Sun, 09 Aug 2026 02:43 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, खाद, बिजली और रोजगार से ध्यान भटका रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, किसानों के खाद, बिजली, शिक्षा और रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए युवाओं पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और एक दलित बेटी पर हुए हमले के मामलों में सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा महंगाई है। किसानों को खाद और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा और रोजगार के अवसर भी युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। आरोप लगाया कि सरकार इन वास्तविक समस्याओं को छिपाने के लिए युवाओं के विरोध प्रदर्शनों को बलपूर्वक दबा रही है। यह सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है।

विज्ञापन


राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोलते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने नितिन मिश्रा का नाम लिया। कहा कि नितिन मिश्रा निर्माण कार्य में शामिल थे। आरोप लगाया कि सभी संबंधित लोगों ने मिलकर इतनी बड़ी चढ़ावा चोरी को अंजाम दिया है। दावा किया कि इस मामले में निचले स्तर के लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सांसद अवधेश प्रसाद ने एक 25 साल की दलित बेटी पर हुए हमले का जिक्र किया। कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद दोबारा गाड़ी चढ़ाकर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया। यह घटना 5 तारीख को हुई थी और एफआईआर भी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। प्रसाद ने आज सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें