फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चेहल्लुम पर निकले मातमी जुलूस, अमन-चैन की दुआ

Tue, 04 Aug 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हल्लुम के अवसर पर मंगलवार को निकले जुलूस में सीनाजनी करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
अयोध्या। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर में अकीदत और एहतराम के साथ मातमी जुलूस निकाले गए। शहर में जुलूस सुबह नौ बजे राठहवेली से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए खजूर मस्जिद पहुंचा, जहां फातिहा और मजलिस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा चौक, सुभाषनगर सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न इमामबाड़ों और मोहल्लों से भी चेहल्लुम के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूसों के दौरान मातम किया गया और हजरत इमाम हुसैन व शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान सेक्रेट्री जियो हैदर, सदर के कामिल हसनैन, हामिद जफर मिसम, मोहम्मद हसनैन, शावर मेहंदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हल्लुम के अवसर पर मंगलवार को निकले जुलूस में सीनाजनी करते अकीदतमंद।

हल्लुम के अवसर पर मंगलवार को निकले जुलूस में सीनाजनी करते अकीदतमंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें