रुदौली। ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसलने से बुधवार देर रात 19 वर्षीय मोहम्मद जमन ट्रक की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मोहल्ला कटरा निवासी जमन रुदौली से दलसराय की ओर जा रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सड़क किनारे रखी मोरंग-गिट्टी पर फिसल गई। इससे वह बाइक समेत गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि मोहम्मद जमन के पिता सिरताज की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।