फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 05 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। पटरंगा थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर मथुरा का पुरवा स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशहरी गांव निवासी तबरेज आलम उर्फ समीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तबरेज सुबह करीब आठ बजे बाइक से रानीमऊ से भेलसर की ओर जा रहे थे। रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
तबरेज हाफिज थे और रानीमऊ स्थित एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते थे। वह चौराहे के पास निर्मल कुटिया के समीप रहते थे। करीब एक माह पहले ही उनके पिता ताहिर कुरैशी की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें