फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पिरखौली गोशाला के 5100 गोबर के दीपकों से जगमग होगी अयोध्या

Thu, 05 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव में इस बार गोबर से बने 5100 दीपक भी रोशनी बिखेरेंगे। रमेश सिंह सेवा संस्थान ने पिरखौली स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के गोबर से तैयार ये दीपक मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह को सौंपे हैं। इस पहल का उद्देश्य गोसंरक्षण को पर्यावरण संरक्षण और गोशालाओं की आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने गोशाला के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि गोबर जैसे प्राकृतिक संसाधन से पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करना सराहनीय है। इससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ गोशालाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी।
गोशाला संचालक उत्तम सिंह ने बताया कि संस्थान निराश्रित गोवंश के संरक्षण के साथ गोशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी उद्देश्य से गोबर से दीपक समेत कई उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान ने आगामी वर्ष प्रदेशभर में संचालित अपनी गोशालाओं के माध्यम से एक लाख गोबर निर्मित दीपक दान करने का लक्ष्य रखा है। उत्तम सिंह के अनुसार, गोबर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण संसाधन है। इससे विभिन्न उत्पाद तैयार कर गोशालाओं के लिए आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें