फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 10 लाख की स्मैक के साथ मां-बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोतवाली अयोध्या की पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के पास से आरोपियों को दबोचा, 113 ग्राम स्मैक बरामद
विज्ञापन

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने 10 लाख रुपये की स्मैक के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनका चालान किया गया है। दोनों आरोपी काशीराम कॉलोनी में रहते थे।
कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक वीरेंद्र पाल अपनी टीम के साथ बड़ी छावनी के पास खड़े थे। इस बीच मुखबिर ने काशीराम कॉलोनी में रहने वाले मां-बेटे के स्मैक बेचने की जानकारी दी। परिक्रमा मार्ग पर वह लोग पहुंचे तो मां-बेटे सामने से आते दिखाई दिए। दोनों को घेरकर पकड़ लिया गया। महिला की पहचान रानी और युवक की पहचान अमरजीत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 113 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। दोनों के पास से मिले स्मैक का नमूना लेकर शेष स्मैक सील किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र में घूमकर व अपने आवास से फुटकर में स्मैक बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कंटेनर से बिहार जा रहे 26 गोवंश बरामद
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने मैनपुरी से बिहार जा रहे गोवंश से लदा कंटेनर को पकड़ा। पुलिस को कंटेनर से 26 गोवंश मिले। बूथ नंबर चार के पास हुई इस कार्रवाई में कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों की पहचान अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के दिलावलगढ़ निवासी वारिस और मोहर्रम अली के रूप में हुई है। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि गोवंश लदा कंटेनर मैनपुरी से लादकर गोपालगंज बिहार ले जा रहे थे। कंटेनर में 26 गोवंश लदे थे, जिन्हें कान्हा गोशाला में भिजवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें