फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। जालसाज ने एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर बचत बैंक खाते से दो दिन में 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। मंगलवार को कार्ड धारक जब बैंक पैसे निकालने के लिए गए, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नही है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवापुर निवासी सादिक ने बताया कि उनके पिता शौकत अली व मां आदिल निशा के नाम से एक संयुक्त खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीकापुर में संचालित है। इसका एटीएम कार्ड भी जारी हुआ है। 10 मार्च को उनके पुत्र मोहम्मद कैफ एटीएम कार्ड लेकर खजुरहट चौराहा पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गए थे। पैसा नहीं निकला तो वह घर चले आए। मंगलवार को वह अपनी माता आदिल निशा को लेकर बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते में मात्र 112 रुपये हैं। जबकि इस खाते में पहले 1,70,739 रुपये थे। बैंक स्टेटमेंट में पता चला कि 10 से 12 मार्च तक की अवधि में 1,70,627 रुपये एटीएम से निकाला गया है। पुत्र ने बताया कि 10 मार्च को एटीएम में पैसा निकालते समय पीछे एक व्यक्ति खड़ा था, जिसने जल्दबाजी की थी। उन्हें आशंका है कि एटीएम में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने ही एटीएम कार्ड बदल लिया है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें