फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 150 से अधिक अवैध होर्डिंग हटवाई, 40 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों और सार्वजनिक स्थानों से 150 से अधिक अवैध होर्डिंग हटवाए गए। 40 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में सिविल लाइंस से रिकाबगंज होते हुए देवकाली, मोहबरा तिराहा, टेढ़ी बाजार उदया चौराहा, नाका बाईपास, सुल्तानपुर रोड होते हुए सहादतगंज तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 50 से अधिक बड़े अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। जबकि घरों और सार्वजनिक स्थानों से 100 से अधिक छोटे अवैध होर्डिंग हटवाए गए। यह अभियान प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात और नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देश पर चलाया गया। इस दौरान कर अधीक्षक विनोद गौड़, राजस्व निरीक्षक देवी प्रसाद व प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें