गोसाईगंज। रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन के साथ ही ओवरब्रिज व सीढ़ियों पर सैकड़ों बंदरों का जमावड़ा रहता है। बृहस्पतिवार को ओवरब्रिज पर बंदरों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक के पैर में बंदर ने काट लिया।
विज्ञापन
तेलियागढ़ निवासी सतीश कुमार और आनंद कुमार बृहस्पतिवार को कैफियत एक्सप्रेस से उतरने के बाद ओवरब्रिज से सड़क की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। आनंद कुमार के पैर में बंदर ने काट लिया। लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। घायल आनंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।