तारुन। कार रोककर ईंट-पत्थरों से हमला करने, वाहन में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सरायशेख महमूद निवासी शौर्य सिंह ने तहरीर में बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह घर से रसतियापुर बेलगरा जा रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों ने उनकी कार रोककर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे उनकी कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में शुभम तिवारी निवासी मड़ना, थाना महाराजगंज, राज प्रताप सिंह निवासी परिथाएं, थाना भीटी, गौरव सिंह निवासी मनिकापुर, हुड़य कुंवर निवासी पैकोलिया, जनपद बस्ती और दिलीप सिंह निवासी सरायरासी, थाना महाराजगंज के नाम शामिल हैं। पुलिस ने 26 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद