फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव पर एलईडी लाइटों से जगमग होंगे मठ-मंदिर

Fri, 23 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामलला की प्रतिमा।
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव पर रामनगरी को भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। इस बार अयोध्या के 50 से अधिक मठ-मंदिरों को एलईडी लाइटों से सजाकर रोशन करने की योजना है। इसके लिए प्रशासन मंदिरों की सूची तैयार कर रहा है। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विद्युत सजावट से दीपोत्सव के दौरान रामनगरी की छटा और निखरेगी।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर धार्मिक स्थलों के साथ प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों को भी सजाने पर जोर दिया जा रहा है। मंदिरों पर रंग-बिरंगी एलईडी लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि 50 से अधिक मंदिरों को एलईडी लाइटों से रोशन करने की योजना है। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि सभी मठ-मंदिरों के व्यवस्थापकों और महंतों से अपील की जा रही है कि वे दीपोत्सव पर अपने मठ, मंदिर और आश्रम को दीपों से सजाएं। इस बार प्रशासन की ओर से दीप आदि की व्यवस्था नहीं की जाएगी।

चौक-चौराहों को सजाएंगे व्यापारी
दीपोत्सव पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों को भी आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि अयोध्याधाम के सभी चौक-चौराहों को विद्युत सजावट से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारी दीपोत्सव के दिन अपने-अपने घरों पर रंगोली बनाएंगे और दीप जलाएंगे। व्यापारियों की इस पहल से बाजारों के साथ आवासीय क्षेत्रों में भी दीपोत्सव की रौनक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें