31- तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में विधायक का स्वागत करते डॉक्टर चंद्रगोपाल पांडेय- ट्रस्ट
अयोध्या। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायक हारुन खान सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व राम परिवार के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राम मंदिर में करीब 30 मिनट बताए और मंदिर की भव्यता की सराहना की। विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर बहुत ही भव्य है, यहां की व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं। उन्होंने अयोध्या धाम की भव्यता की भी सराहना की। राम मंदिर की व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय ने विधायक को रामनामा और रामलला का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।