फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सभी नेताओं के केंद्र में रहे मित्रसेन और संविधान

Mon, 03 Feb 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाेध्या। अखिलेश यादव की जनसभा पूर्व सांसद मित्रसेन यादव और भारतीय संविधान पर ही केंद्रित रही। सपा अध्यक्ष समेत लगभग सभी वक्ताओं के भाषण में संविधान बचाने और मित्रसेन यादव के संघर्षों की ही चर्चा रही।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हेलीकॉप्टर दोपहर 01:30 किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर के मैदान में उतरा। सबसे पहले वह कॉलेज में स्थापित पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की समाधि स्थल पर गए और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दोपहर 01:47 बजे वह मंच पर चढ़े तो समर्थकों नारेबाजी शुरू कर दी।
उनसे पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद मोहनलालगंज आरके चौधरी, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजपाल कश्यप, विधायक त्रिभुवनदत्त, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव आदि ने भाषण दिया। लगभग सभी का भाषण मित्रसेन यादव की धरती को नमन करने के साथ शुरू हुआ और आरक्षण व संविधान बचाने के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह सरकार संविधान की दुश्मन है। संविधान बचाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मौके मिलते ही भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ाती है। भीमराव अंबेडकर उनके लिए भगवान जैसे हैं। संविधान संजीवनी है। इससे सुरक्षा, शक्ति मिलती है। मित्रसेन यादव की यह धरती है, जिन्होंने पिछड़ो, दलितों व दबे-कुचले समाज की लड़ाई के लिए आंदोलन किया, जेल भी गए।
पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने कहा कि सपा नेता व कार्यकर्ताओं के वाहन जनसभा में नहीं आने दिया जा रहा है। मिल्कीपुर पेट्रोल पंप से लेकर अलग-अलग रास्तों पर पुलिस सपाइयों के वाहनों को रोक रही है। इससे पहले सपा नेता, प्रधानों, कोटेदार आदि को धमकाया भी जा रहा है। कहा कि यहां की जनता संघर्ष की आदी है, इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें