फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जमीन आवंटित करने के लिए सचिव से अभद्रता, निकाली रिवाॅल्वर

Wed, 24 Jul 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के विकास प्राधिकरण कार्यालय में गुप्तारघाट स्थित जमीन को आवंटित करने को लेकर एक व्यक्ति ने प्राधिकरण के सचिव से अभद्रता की। इसी दौरान अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लिया। अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर बीचबचाव कराया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से दिन भर प्राधिकरण कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि साकेत महाविद्यालय के पास स्थित जनकपुरी कॉलोनी निवासी पंकज उपाध्याय को गुप्तारघाट की दुकान संख्या 23 नीलामी के जरिये आवंटित है। आवंटन पत्र में उन्हें तीन दिन के अंदर 25 प्रतिशत व 90 दिन के भीतर संपूर्ण धनराशि प्राधिकरण में जमा करने के निर्देश थे। बार-बार नोटिस के बावजूद वह पैसा नहीं जमा कर रहे थे। इस बीच उन्होंने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर दी। हाईकोर्ट ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को प्रत्यावेदन का निस्तारण करने का निर्देश दिया था।
इसे संज्ञान लेकर उपाध्यक्ष ने 10 दिन के भीतर संपूर्ण धनराशि जमा करने का निर्देश आवंटी को दिया था लेकिन वह आनाकानी कर रहे थे। बार-बार भेजी जा रही नोटिस और रजिस्ट्री भी रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी बीच आवंटित दुकान के बगल में विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी 1000 वर्गफीट जमीन को अपने पक्ष में आवंटित करने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर वह बार-बार कार्यालय आकर बवाल करते थे। बुधवार दोपहर भी वह उसी जमीन को आवंटित करने का दबाव बनाने लगे। उन्हें नियमानुसार आवंटन की जानकारी दी गई तो वह भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच उन्होंने रिवॉल्वर निकाल लिया। अन्य कर्मचारियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मामला जमीन आवंटन से जुड़ा है। सचिव ने तहरीर दी है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें