फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही कांग्रेस

Thu, 26 Dec 2024 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने  ग्राम प्रधान सम्मेलन में हिस्सा लिया। कहा कि कांग्रेस अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। 
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर कहा कि गृहमंत्री ने ऐसा कोई शब्द नहीं बोला है जो आपत्तिजनक हो। कांग्रेसियों ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के पूरे खानदान नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक ने सिर्फ अमित शाह का ही अपमान नहीं किया। इन लोगों ने देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी अपमान किया था। सोनिया गांधी ने सदन के अंदर ही भ्रष्ट, निकम्मा और बेईमान प्रधानमंत्री बोला था। अटल जी ने कहा था 40 साल की राजनीति में मेरे कपड़े पर कोई एक दाग नहीं है, मैडम यह किस डिक्शनरी से शब्द निकाल कर लाई हैं। 

हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि चुनाव तो हम ही जीतेंगे। मोदी और योगी की जो लोकप्रियता है, उसके आधार पर हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की परिश्रम की पराकाष्ठा है, जिससे हम चुनाव जरूर जीतेंगे। 

विपक्ष के सवाल पर स्वतंत्र देव ने कहा कि विपक्ष है कहां, 25 साल का बालक नहीं बता सकता कांग्रेस की सरकार कैसी थी। कांग्रेस के शासन में बम फटता था, श्रीनगर, ताज होटल, अयोध्या और काशी में बम फटता था। आज योगी जी के शासन में एक भी बम नहीं फटता। लोग भूख से मरते थे, आज एक भी व्यक्ति न भूख से सो सकता है न भूख से मर सकता है। 

एक देश एक चुनाव से समय और खर्च की बचत होगी

कहा कि जिन सड़कों पर 12 बजे दिन में लोग नहीं निकलते थे, आज रात के 12 बजे भी घूमते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि प्रधानमंत्री का जो भी निर्णय होता है, राष्ट्र के हित में होता है। एक साथ चुनाव होगा तो अच्छा होगा। समय और खर्च की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें