फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिगंबर अखाड़ा में मिला साधु का शव, सिर से बह रहा था खून; पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 26 Dec 2024 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में दिगंबर अखाड़ा में साधु का शव मिला। सिर से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में प्रतिष्ठित पीठ दिगंबर अखाड़ा में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साधु अखिलेश्वर दास करीब तीन दशक से दिगंबर अखाड़ा में रह रहे थे। वे मंदिर आंदोलन के महानायक साकेतवासी रामचंद्र दास परमहंस के शिष्य थे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव उनके कमरे में पाया गया। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो वे बिस्तर से नीचे गिरे थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के सिर से खून बह रहा था। 

साधु का वजन करीब डेढ़ क्विंटल था

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक साधु का वजन करीब डेढ़ क्विंटल था। उठते समय वे लड़खड़ाकर गिर गए होंगे। इससे उनके सिर में चोट आई है। हेड इंजरी से मौत की संभावना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें