फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भूमि अधिग्रहण के मामलों का प्राथमिकता पर करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 84 कोसी, 14 कोसी, पंचकोसी व रिंग सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, प्रतिकर भुगतान की प्रगति और शेष प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन




एडीएम सिटी योगानंद पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। पात्र किसान और भूमि स्वामियों के प्रतिकर भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए, जिससे निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। जिन प्रकरणों में कोई तकनीकी या राजस्व संबंधी समस्या लंबित है, उन्हें आपसी समन्वय से शीघ्र हल करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू./आ.) कौशल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें