फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन ही बंधन और मोक्ष का कारण: सर्वेश प्रपन्नाचार्य

Tue, 10 Mar 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में उमड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
अमानीगंज। क्षेत्र के इछोई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को प्रवाचक सर्वेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है। उन्होंने बताया कि जब मन भगवान की भक्ति में लग जाता है, तब जीव मोक्ष प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन


प्रवाचक ने इंद्रियों को संयम में रखने और भगवान के नाम का संकीर्तन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे लोक और परलोक दोनों अच्छा रहेगा। कथा के दौरान उन्होंने माता देवहुति और भगवान कपिल देव के संवाद का प्रसंग सुनाया। कपिल मुनि ने माता देवहुति को उपदेश देते हुए मन की इस महत्ता को समझाया। इस अवसर पर कैलाशनाथ मिश्र, दीनानाथ मिश्र, राजनाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें