फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान घायल

Mon, 16 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
89-जिला अपस्ताल में मिल्कीपुर विधायक का उपचार करते चिकित्सक।- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान की एसयूवी को सोमवार रात एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के सिर में चोट आई। स्थानीय पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। हादसा रात करीब नौ बजे पूराकलंदर क्षेत्र के प्रभातनगर के पास हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विधायक दो वाहनों के काफिले के साथ मिल्कीपुर से भरतकुंड महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली की ओर से आ रहे एक डंपर ने उनकी एसयूवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार और जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य चिकित्सक अस्पताल पहुंचे और विधायक का उपचार शुरू कराया।
विज्ञापन


आर्थो सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक के सिर में चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। एहतियातन उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे का उपचार किया जाएगा। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई।

विधायक के साथ जा रहे ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि रायबरेली रोड की ओर से अचानक डंपर सामने आ गया और विधायक की गाड़ी से टकरा गया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें