फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milkipur By Election Result: संपर्क प्रमुख से लेकर मिल्कीपुर चुनाव तक, देखें BJP के चंद्रभानु का राजनीतिक सफर

Sat, 08 Feb 2025 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Milkipur By Election Result: भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान कपड़े और पेपर के बड़े कारोबारी हैं। उनके गुजरात से भी कनेक्शन हैं। आगे पढ़ें और देखें उनकी पूरी प्रोफाइल...
विज्ञापन
Milkipur By Election Result: भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Milkipur Bypoll 2025: यूपी की बहुचर्चित सीट मिल्कीपुर का चुनाव परिणाम लगभग साफ है। शुरू से लेकर अब तक भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी से बड़ा अतंराल बनाए हुए हैं। अंत तक यही स्थिति रही तो भाजपा के चंद्रभानु पासवान के सिर जीत का ताज सजेगा। एक तरह से भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में चंद्रभानु पासवान के रूप में नए और युवा चेहरे पर जो दांव लगाया था, वो कहीं न कहीं ठीक साबित होता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


यहां पर बताते चलें कि संगठन की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट प्रत्याशी घोषित करने के लिए हाईकमान के फैसले का आधार बनी थी। इस सीट पर जनप्रतिनिधियों की पसंद और नापसंद के बीच का नाम तय किया गया। चंद्रभानु पासवान की पत्नी दो बार से जिला पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में चुनाव प्रबंधन का भी अनुभव है। कपड़े के कारोबार के चलते गुजरात से भी कनेक्शन है।

कई बड़े चेहरों की दावेदारी से आगे निकल हासिल की टिकट

मिल्कीपुर सीट के लिए भाजपा के टिकट के करीब एक दर्जन दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए चंद्रभानु ने बाजी मारी। इनमें दो पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और रामू प्रियदर्शी भी शामिल थे। इनके अलावा उपपरिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार को भी टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने तो टिकट के लिए आवेदन करने के बाद सरकारी सेवा से वीआरएस के लिए भी आवेदन कर दिया था। इसी तरह और भी कई बड़े चेहरे शामिल रहे।
 

आइए एक नजर डालते हैं भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के बारे में...

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान वर्तमान में पार्टी की जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अनुसूचित जाति संपर्क प्रमुख रहे। इनकी जन्मतिथि तीन अप्रैल वर्ष 1986 है। रुदौली के परसौली गांव के निवासी हैं। इनकी शैक्षिक योग्यता बीकॉम, एमकॉम और एलएलबी है। पेशे से अधिवक्ता होने के साथ कपड़े और पेपर के कारोबारी हैं। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत तक इनका कारोबार फैला है।  
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ाव रखते हैं

चंद्रभानु पासी समाज से आते हैं। यदि भाजपा प्रत्याशी के राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो इनकी पत्नी कंचन पासवान वर्ष 2021 के चुनाव में रुदौली चतुर्थ सीट से 11,382 मत पाकर जिले में सर्वाधिक मतों से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। इसके पहले वर्ष 2015 में रुदौली पंचम सीट से 8396 मत हासिल कर सर्वाधिक मतों से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। इनके पिता बाबा राम लखन दास 2021 में फिर से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ाव रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें