अयोध्या में पहुंच रही है भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला।
- टेढ़ीबाजार से कटरा, अशर्फी भवन होते हुए डाकखाना तिराहे तक कॉरीडोर का निर्माण किया जाएगा।
- इसकी लंबाई 2़ 5 किमी होगी, कॉरीडोर की चौड़ाई सात मीटर होगी, डक्ट व ड्रेनेज का भी निर्माण किया जाएगा।
- हनुमानगढ़ी के पीछे की सड़क और कनक भवन तक जाने वाले सड़क को भी आने-जाने के लिए व्यवस्थित किया जाएगा।
- पुराने सरयू पुल के कॉरीडोर का प्रयोग भी भीड़ के समय करने की योजना बन रही है।
राममंदिर में भी भीड़ नियंत्रण के लिए नया प्लान बनाया जा रहा है। बैगेज स्कैनर के पास बने चबूतरों को तोड़ा जा रहा है। बगैज स्कैनर से सामान जमा करने के बाद अचानक भीड़ निकल रही थी इससे दवाब बढ़ रहा था। काफी श्रद्धालु चबूतरे का इस्तेमाल बैठने व आराम करने के लिए भी करते थे, इससे भीड़ का दवाब बढ़ रहा था। 20 से 25 चूबतरे यहां बने हैं। इसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तोड़ने से यहां काफी जगह मिल जाएगी और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।
रामकोट इलाके को कॉरीडोर के जरिये भीड़ व जाम से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे श्रद्धालु राममंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद निकल जाएंगे। कई रास्ते होने से भीड़ स्थिर नहीं होगी। पूरी अयोध्या में यातायात प्रभावित नहीं होगा। 75 करोड़ की लागत से 2़ 5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। शासन को योजना भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।- गौरव दयाल, मंडलायुक्त,