फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milkipur By-ELection: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का एलान, इस तारीख को होगा मतदान; सियासी हलचल तेज

Tue, 07 Jan 2025 03:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Milkipur By-ELection: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख का एलान हो गया है। पांच फरवरी को मतदान होगा। आठ फरवरी को मतगणना होगी। 
विज्ञापन
Milkipur By-ELection - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने कहा कि मिल्कीपुर में पांच फरवरी 2025 को मतदान होगा। वहीं आठ फरवरी 2025 को मतगणना होगी। मिल्कीपुर में चुनाव का एलान होने के साथ ही यूपी में सियासी पारा गर्म होने लगा है।  
विज्ञापन



भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अयोध्या की मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक मिल्कीपुर में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के अयोध्या से सांसद निर्वाचित होने के बाद सीट रिक्त हुई थी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी, जिसके बाद नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी।

वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी तय की गई है। तत्पश्चात 5 फरवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 8 फरवरी को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 10 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश के मुताबिक चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

अयोध्या में लोकसभा सीट जीतने के बाद से जहां सपा फुल कान्फिडेंट है, वहीं भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करके हार की निराशा से उबरना चाहती है। वर्ष 2024 के नवंबर महीने में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में हार मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में मिल्कीपुर में सत्तासीन भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


यूपी में सियासी हलचल तेज

दरअसल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2024 में पार्टी ने उन्हें अयोध्या संसदीय सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। इसमें भी अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। इसके बाद मिल्कीपुर सीट से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। इससे यह सीट खाली हो गई थी। अब इस पर उपचुनाव का एलान हो गया है। इससे एक बार फिर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें