फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी में बछड़े की पूंछ से लगातार गिर रहा दूध, बना कौतूहल का विषय; देखें वीडियो

Fri, 27 Dec 2024 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में एक बछड़े की पूंछ से लगातार दूध गिर रहा है। मामला क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
बछड़े की पूंछ से लगातार गिर रहा दूध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में एक बछड़े की पूंछ से लगातार गिर रहा दूध कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया गया कि पिछले कई दिनों से बछड़े की पूंछ से लगातार दूध टपक रहा है। उस दूध को बछड़ा स्वयं भी पी रहा है। 

विज्ञापन


मामला विकासखंड मया बाजार अंतर्गत ढखैया बेरा गांव का है। यहां के निवासी शिवप्रसाद यादव के यहां करीब छह महीने के एक बछड़े की पूंछ से दूध टपकने का मामला प्रकाश में आया है। यह बछड़ा भोर से दिन में 11 बजे तक दूध देता है।

दूध जैसा पदार्थ ही गिर रहा है

बछड़ा स्वयं पूंछ को चूसकर बार-बार दूध को पी रहा था। पशुपालक ने जब इस पर ध्यान दिया तो उन्हें दूध जैसा कुछ दिखाई पड़ा। डॉक्टर को बुलाया गया। मौके पर आए पशु चिकित्सक डॉ़ अनिल यादव ने जब देखा तो वह भौचक रह गए। उन्होंने पूंछ से गिर रहे दूध को सूंघकर बताया कि दूध जैसा पदार्थ ही गिर रहा है। 

...ऐसे बछड़े अक्सर पूंछ से दूध देते हैं

क्षेत्र के प्रख्यात पंडित रामजी तिवारी ने जब बछड़े को देखा तो उन्होंने कहा कि यह भादव माह के बृहस्पतिवार को पैदा हुआ था, ऐसे बछड़े अक्सर पूंछ से दूध देते हैं। फिलहाल बछड़े को देखने के लिए दूर-दराज के गांव से लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें