फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के भोग में इस्तेमाल होगा मंदिर की गोशाला का दूध व घी

Wed, 18 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के भोग-प्रसाद में अब मंदिर परिसर में पाली जाने वाली देसी गायों का दूध, दही और घी इस्तेमाल किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में गोसदन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिसर में श्रीराम निवास के समीप स्थान चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


गोवंश की देखभाल के लिए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शुरुआत आठ से 10 भारतीय नस्ल की देसी गायों से होगी। जरूरत के अनुसार आगे विस्तार भी किया जाएगा। इस अवसर पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मंदिर परिसर की यज्ञशाला में वैदिक विधि-विधान से गो-पूजन किया गया। धार्मिक व्यवस्था प्रमुख आचार्य इंद्रदेव मिश्र के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतीकात्मक पूजन संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि गोसदन में केवल भारतीय नस्ल की देसी गायों का पालन और संवर्धन किया जाएगा। यह पहल गोवंश संरक्षण के साथ मंदिर की सनातन परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन


इस दौरान निर्मोही अखाड़ा के न्यासी महंत दिनेंद्र दास, ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त), सचिव जगदीश आफले, अर्चक प्रमुख केशव शर्मा, आचार्य इंद्रदेव मिश्र, पवन कंसल, तुषार गोयल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें