फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसी का मजा ले रहे 15,345 उपभोक्ताओं का बढ़ेगा मीटर लोड

Thu, 25 Apr 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कम भार का बिजली कनेक्शन लेकर एसी का मजा लेने वाले 15,345 उपभोक्ताओं का बिजली भार बढ़ाने की तैयारी है। बीते दिनों अयोध्या जोन में हुए सर्वे में यह उपभोक्ता चिह्नित हुए हैं। इनमें अयोध्या जिले के 3384 उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

अयोध्या जोन के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मीटर/मीटर बाईपास करके एसी चलाने के कारण लाइन लॉस बढ़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए जनवरी में मुख्य अभियंता ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक को पत्र भेजा था। इसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने एसी लगे परिसरों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बिजली विभाग की टीमों ने अयोध्या जोन के सभी पांच जिलों में इन परिसरों का सर्वे शुरू किया तो अब तक 15,345 ऐसे उपभोक्ता चिह्नित हुए हैं, जो गलत तरीके से एसी का उपयोग कर रहे थे। इनमें बाराबंकी के सर्वाधिक 4782, अयोध्या के 3384, गौरीगंज अमेठी के 3346, अंबेडकरनगर के 2308 व सुल्तानपुर के 1525 उपभोक्ता शामिल हैं।
मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि अभी भी टीमें ऐसे परिसरों को चिह्नित कर रही हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे उपभोक्ता मिले हैं जो एक या एक से अधिक एसी भी चलाते रहे हैं। अब उनके वास्तविक बिजली भार का आंकलन करके उसी अनुसार उनका भार बढ़ाया जाएगा। एक एसी लगाने के लिए कम-कम दो किलोवाट का कनेक्शन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें