फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हिन्दू इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान, श्रेयस्कर मिश्रा को 5100 रुपये

Mon, 27 Apr 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हिन्दू इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान।
विज्ञापन
भेलसर। हिन्दू इंटर कॉलेज रुदौली में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह में इंटरमीडिएट में जिले में नौवां स्थान प्राप्त करने वाले श्रेयस्कर मिश्रा को जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने 5100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


श्रेयस्कर मिश्रा ने इंटरमीडिएट गणित वर्ग में 99 अंक और 89.20 फीसदी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कला वर्ग में प्रमिला ने संस्कृत में 99 अंक और 80 फीसदी के साथ पहला स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में दिव्यांश भी प्रथम रहे। मुख्य अतिथि पवन कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को सफलता के साथ विनम्रता बनाए रखने की सीख दी। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभावों में प्रतिभा और निखरती है, मेहनत व अनुशासन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कुल 25 विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें इंटरमीडिएट विज्ञान, कला वर्ग और हाईस्कूल के शीर्ष पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शामिल थे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सर्वजीत सिंह, शिक्षक आशीष शर्मा, प्रवक्ता कामेश मणि पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें